भारत का बांग्लादेश दौरा टला: कोहली-रोहित को वापसी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश सीरीज एक साल के लिए टाली
Published: Updated:
3 min read

रोहित शर्मा और विराट कोहली।
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैन्स को एक तगड़ा झटका दिया है। बोर्ड ने अगस्त में होने वाले बांग्लादेश दौरे को एक साल के लिए टाल दिया है। यह जानकारी BCCI ने दी है। यह फैसला भारत-बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते लिया गया है।
इसके साथ ही अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी टीम इंडिया में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, दोनों दिग्गजों ने T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। यह दोनों स्टार अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं।
कोहली-रोहित की वापसी के लिए लंबा इंतजार
रोहित और कोहली ने आखिरी वनडे मैच इसी साल मार्च में खेला था। यह मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में रोहित ने 76 और कोहली ने 1 रन बनाया था। भारतीय टीम यह फाइनल 4 विकेट से जीती थी। इसके दोनों प्लेयर्स को बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेलनी थी। मगर यह दौरा टल गया है।
ऐसे में उनको ब्लू जर्सी में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। बांग्लादेश के बाद अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे होनी है। यह दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) July 5, 2025
Rescheduling of India’s white-ball Tour of Bangladesh.
Details 🔽 #TeamIndiahttps://t.co/qaOWJBgJdu
नया शेड्यूल उसी समय जारी होगा
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि सीरीज टालने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों से मीटिंग के बाद लिया गया है। इस सीरीज का शेड्यूल भी नए सिरे से उसी समय जारी किया जाएगा।
BCCI ने अपने बयान में कहा, ‘यह फैसला दोनों बोर्ड ने आपसी बातचीत के बाद लिया है। इसके लिए दोनों टीमों के इंटरनेशनल क्रिकेट कमिटमेंट (व्यस्तताएं) और शेड्यूल को ध्यान में रखा गया है। BCB ने कहा है कि वह इस सीरीज की मेजबानी अगले साल सितंबर 2026 में करेगा। इसके लिए दूसरा शेड्यूल और तारीखें उसी हिसाब से तय की जाएंगी।’
बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल (अब ये टल गया)
वनडे सीरीज:
पहला वनडे - 17 अगस्त, मीरपुर
दूसरा वनडे - 20 अगस्त, मीरपुर
तीसरा वनडे - 23 अगस्त, चटगांव
टी20 सीरीज:
पहला टी20आई - 26 अगस्त, चटगांव
दूसरा टी20आई - 29 अगस्त, मीरपुर
तीसरा टी20आई - 31 अगस्त, मीरपुर

