भारत का पलड़ा हर लिहाज से भारी: हम जीते तो फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला; बारिश की आशंका; यहां कम्पलीट मैच प्रिव्यू
Published:
4 min read

आज (4 फरवरी) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 ODI वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज (4 फरवरी) भारत और अफगानिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। मैच 1:00 बजे शुरू होगा। इस सेमीफाइनल की विनर फाइनल में इंग्लैंड मुकाबला करेगी।
पहला सेमीफाइनल मंगलवार (3 फरवरी) को हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया 27 रन से हराया। इस तरह इंग्लैंड टीम फाइनल में पहुंची।

टीम इंडिया की परफॉर्मेंस
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी 5 मैच जीते हैं। भारत ने अपने पिछले सुपर सिक्स मैच में पाकिस्तान को हराया था। टीम का प्रदर्शन सभी डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड रहा है।
अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में सिर्फ मैच हारा
अफगानिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। टीम ने 5 में से 4 मैच जीते हैं। सिर्फ एक हार श्रीलंका के खिलाफ मिली। अफगानिस्तान सेमीफाइनल में भारत को टक्कर देने की कोशिश करेगा।
टीम इंडिया यहां आगे क्यों
- विकेटकीपर बैटर अभिज्ञान कुंडू अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने 5 मैच में 2 अर्धशतक लगाए हैं। अब तक 199 रन बना चुके हैं।
- ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैच में 2 फिफ्टी के साथ 196 रन बनाए हैं।
- ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा ने ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मदद करते हैं।
- कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में 5 मैच में 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 99 रन बनाए हैं। हाईएस्ट स्कोर 53 रन है।
- पेसर हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश बॉलिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्पिनर खिलन पटेल ने 5 मैच में 8 विकेट लिए हैं।
- आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा जरूरत पड़ने पर बॉलिंग में भी योगदान देते हैं। मल्होत्रा ने टूर्नामेंट में 5 विकेट लिए हैं। विहान ने इस टूर्नामेंट में अब तक भारत की ओर से एकमात्र शतक भी लगाया है।
पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच को आम तौर पर बैलेंस्ड माना जाता है। पहली पारी में बैटिंग थोड़ी आसान होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है।
तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ स्विंग मिलती है। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर असरदार साबित होते हैं। उन्हें पिच से अच्छी ग्रिप मिलती है। अगर स्पिनर के पास वेरिएशन है तो वो बैटर को ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
पिछले 10 मैच के आंकड़े भी इस बात को सपोर्ट करते हैं:
- पेसर ने 70 विकेट लिए हैं।
- स्पिनर्स ने 48 विकेट लिए हैं।
इस मैदान पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को फायदा मिलता है। हालांकि, तेज हवा के चलते पेसर्स को स्विंग ज्यादा मिलता है।
वेदर रिपोर्ट
बुधवार (4 फरवरी) को हरारे में बारिश की 44% पॉसिबिलिटी है। दिन का तापमान लगभग 27°C और रात का तापमान करीब 16°C रहेगा।
हेड-टू-हेड
कुल मैच: 4
इंडिया अंडर-19 ने जीते: 4
अफगानिस्तान अंडर-19 ने जीते: 0
टाई: 0
इंडिया ऑन टॉप
भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप का सबसे सफल देश है। टीम अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार टाइटल जीता है।
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान और विकेटकीपर), अजीज़ुल्लाह मिआखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जदरान और अकील खान।

