ICC की T20 WC टीम में 4 भारतीय: संजू-ईशान को जगह, पाकिस्तान का 1 प्लेयर ; न्यूजीलैंड का कोई नहीं
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इसके ठीक अगले दिन यानी सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
इस स्क्वॉड में 4 भारतीयों को जगह मिली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, पेसर अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिली। फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम के भी किसी प्लेयर को शामिल नहीं किया गया। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया का भी कोई प्लेयर नहीं है।
किस टीम के कितने प्लेयर
- इंडिया- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह।
- पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान
- इंग्लैंड - विल जैक्स और आदिल राशिद।
- साउथ अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान) और लुंगी एनगिडी।
- वेस्टइंडीज- जेसन होल्डर
- जिम्बाब्वे - ब्लेसिंग मुजरबानी
- अमेरिका - शैडली वैन शाल्कविक
संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
भारतीय ओपनर संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले, जिसमें 321 रन बनाए। फाइनल समेत आखिरी 3 मैच में फिफ्टी लगाई। पेसर जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल में 4 ओवर किए, जिसमें 15 रन देकर 4 विकेट लिए।

