बांग्लादेश को 24 घंटे की मोहलत: खेलना है तो भारत आएं, वरना वर्ल्ड कप से बाहर; पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फेवर में वोट किया
Published: Updated:
3 min read

टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से खेला जाना है। फाइल फोटो।
स्पोर्ट्स डेस्क: ICC ने बांग्लादेश को चेतावनी दी है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है तो भारत आएं वरना रिप्लेस कर दिए जाएंगे। ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सोचने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। ICC का कहना है कि अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप पूल में शामिल कर लिया जाएगा।
दरअसल, BCB ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था। इसी वजह से बोर्ड ने ICC को ईमेल करके रिक्वेस्ट की थी कि टीम के मैच किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए जाएं।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के फेवर में ही वोट किया
बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग रखी थी। इस पर वोटिंग हुई। बांग्लादेश के फेवर में 2 वोट रहे, जबकि उसके खिलाफ 14 वोट हुए। इसी के चलते ICC ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी बांग्लादेश के फेवर में ही वोट किया था।
आखिर ये विवाद क्यों
यह मामला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिलीज किए जाने से शुरू हुआ। बताया गया कि BCCI ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोलकाता टीम से कहा कि वह इस खिलाड़ी को नहीं रख सकती। इस फैसले के बाद बांग्लादेश में काफी नाराजगी देखने को मिली। भारत में होने वाले T20I वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम के टूर को लेकर भी सिचुएशन साफ नहीं है। BCB ने ICC से भारत के बाहर मैच कराने की मांग की है।
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद वहां हिंदुओं पर हमले बढ़ गए। अब तक 8 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इसको लेकर भारत में बेहद गुस्सा है। भारतीय मोदी सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रहमान को IPL से बाहर किया गया है।

T20I वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
ऐसा रहेगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
फॉर्मेट पिछले वर्ल्ड कप की तरह ही होगा। 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। फिर दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद फाइनल होगा।
पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नही तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

