'बहुत ही रियल हैं': अनुपम खेर की रोहित शर्मा के साथ 'एक्सीडेंटल' मुलाकात; Photos
Published:
2 min read

एक्टर अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह से मुलाकात की।
स्पोर्ट्स डेस्क. अभिनेता अनुपम खेर को शूटिंग के दौरान एक अच्छा सरप्राइज मिला। वहां उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह से हुई। दरअसल, शूटिंग लोकेशन पर कई वैन खड़ी थीं। इसी दौरान अनुपम खेर गलती से अपनी वैन की जगह रोहित की वैन में चढ़ गए। इसलिए अनुपम ने इसे एक्सीडेंटल मुलाकात बताई।
पोस्ट देखें
इमोशनल नोट लिखते हुए फोटो शेयर किया
अनुपम खेर ने इस मोमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- गलती से दूसरी वैन में बैठने के बाद मुझे रोहित शर्मा से मिलने का मौका मिला। वह बहुत ही सच्चे और शांत इंसान हैं। वह मैदान के बाहर भी पूरी तरह डाउन टू अर्थ रहते हैं। उन्हें दिखावा करना पसंद नहीं है।
पोस्ट के आखिर में अनुपम खेर ने रोहित शर्मा और रितिका का थैंक्यू किया। उन्होंने दोनों के लिए अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र की कामना की। सोशल मीडिया पर मुलाकात लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
‘खोसला का घोसला 2 की शूटिंग
अगर काम की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आते हैं। इस समय वो ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी बिहाइंड द सीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

