हार्दिक की नाराजगी: सूर्या ने कुलदीप को डांट लगाई, लॉन्ग-ऑन पर कैच छोड़ा था, VIDEO
Published: Updated:
2 min read

हार्दिक पांड्या पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर फेंक रहे थे। शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की। लॉन्ग ऑन पर खड़े कुलदीप ने कैच छोड़ने की गलती कर दी। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. 2026 T20 वर्ल्ड कप का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। पाकिस्तान 114 रन पर ऑल आउट हो गया। एक मौका ऐसा आया जब हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव को घूरते हुए दिखे, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी उन्हें घूरा। ये हुआ आखिर क्यों?
कुलदीप यादव की गलती
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे। हार्दिक पांड्या स्पिनर कुलदीप यादव से नाराज दिखे। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुलदीप से खफा दिखे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप की गलती इसकी वजह हो सकती है।
हार्दिक पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी बॉल पर शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की। लॉन्ग-ऑन पर खड़े कुलदीप ने कैच छोड़ दिया। पाकिस्तान को 6 रन और मिल गए। ये कैच मुश्किल नहीं था, लेकिन कुलदीप की पोजिशन इसके लिए सही नहीं थी।
इस वीडियो की बात हो रही देखें, VIDEO
हालांकि, इस गलती से मैच पर कोई असर नहीं पड़ा। टीम इंडिया पहले से ही मजबूत सिचुएशन में थी
पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का अटैक
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भले ही फील्डिंग में एक गलती की हो, लेकिन वे अपनी बॉलिंग से एक विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया।
कुलदीप यादव ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ ODI और T20 मिलाकर कुल 9 मैच खेले हैं। उन्होंने हर मैच में एक विकेट लिया है। इन 9 मैच में उन्होंने 12.56 की एवरेज से 23 विकेट लिए हैं। इसमें एक 4 विकेट हॉल शामिल हैं।
भारत सुपर 8 में
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा- टीम प्लान के हिसाब से खेली। इस पिच पर पहले बैटिंग करना सही फैसला था। उन्होंने ईशान किशन की भी तारीफ करते हुए कहा - वे पिछले मैचों की तरह ही कॉन्फिडेंस के साथ खेले।

