हार्दिक की रिस्ट वॉच की कीमत के बराबर PSL की टीम: पाकिस्तान सुपर लीग में हैदराबाद टीम 56 करोड़ की, इतने की तो पंड्या की घड़ी
Published:
2 min read

पंड्या की रिस्ट वॉच की कीमत हकीकत में 56 करोड़ रुपए है तो इसका मतलब ये हुआ कि पाकिस्तान सुपर लीग की हैदराबाद की टोटल पर्स वैल्यू के बराबर तो अकेले घड़ी की कीमत हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में 2 नई टीमों के जुड़ने के बाद IPL और PSL की टीमों की कीमतों की तुलना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। रिकॉर्ड बताते हैं कि IPL और PSL के बीच जमीन-आसमान का फर्क है। मजे की बात यह है कि इसके बावजूद पाकिस्तानी PSL को IPL से कम्पेयर करते नहीं थकते।
ये मजेदार कम्परिजन जानिए
पिछले हफ्ते PSL में दो नई टीमों की एंट्री हुई। ये हैं- सियालकोट और हैदराबाद।
इनमें सियालकोट टीम को 58.38 करोड़ रुपए (इंडियन करंसी) और हैदराबाद को 55.57 करोड़ रुपए में खरीदा गया। यानी दोनों टीमों की कीमत करीब 114 करोड़ रुपए रही।

तुलना करें भी तो कैसे..
वहीं IPL की बात करें तो यहां हालात बिल्कुल अलग हैं। 2021 में IPL में 2 नई टीमें जोड़ी गई थीं। लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT)। गुजरात टाइटंस की कहानी भी काफी दिलचस्प है। गुजरात टाइटंस को 2021 में CVC कैपिटल पार्टनर्स ने 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा था। कुछ ही साल में इस टीम की वैल्यू तेजी से बढ़ी। 2025 की शुरुआत में गुजरात टाइटंस की कीमत करीब 7,500 करोड़ रुपए आंकी गई।

PSL को कई बार खरीदने का दम
अगर तुलना की जाए तो IPL की एक टीम की कीमत में PSL की पूरी लीग कई बार खरीदी जा सकती है। यहां तक कि GTऔर LSG मिलकर PSL को 2 बार खरीद सकती हैं और फिर भी हजारों करोड़ रुपये बच जाएंगे।

और हमारा हार्दिक पंड्या फैक्टर
एशिया कप 2025 के दौरान हार्दिक पंड्या की रिस्ट वॉच को लेकर खबरें सरगर्म थीं। बताया गया कि उनकी रिस्ट वॉच करीब 56 करोड़ की है। सोशल मीडिया पर मीम्स बने कि एशिया कप के फाइनल में पंड्या इसलिए नहीं खेले, क्योंकि उन्हें अपनी घड़ी चोरी होने का डर था।

अगर पंड्या की रिस्ट वॉच की कीमत हकीकत में 56 करोड़ रुपए है तो इसका मतलब ये हुआ कि पाकिस्तान सुपर लीग की हैदराबाद की टोटल पर्स वैल्यू के बराबर तो अकेले हार्दिक भाई की घड़ी की कीमत हैं। यह मुद्दा अब सोशल मीडिया पर लोग मजे लेकर शेयर कर रहे हैं।

