वैलेंटाइन का हार्दिक तोहफा: महीका के नाम का ‘M’ वाला लेपर्ड टैटू बनवाया
Published: Updated:
2 min read

हार्दिक पहले भी महीका के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अहमदाबाद में उन्होंने मैदान से महीका को फ्लाइंग किस देकर प्यार का इजहार किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. हार्दिक पांड्या ने इस वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के लिए खास तोहफा चुना। हार्दिक ने प्यार की निशानी के रूप में एक नया टैटू बनवाया है। यह टैटू सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि उनके रिश्ते की कहानी और भावनाओं को दर्शाता है।हार्दिक और महीका 2025 से डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अब वैलेंटाइन डे से पहले हार्दिक ने यह खास टैटू बनवाकर अपने रिश्ते को खास बनाने की कोशिश की है।
मुंबई में बनवया टैटू
यह टैटू मुंबई के मशहूर टैटू स्टूडियो Aliens Tattoo में बनाया गया। टैटू में दो तेंदुए (लेपर्ड) बनाए गए हैं। एक तेंदुआ मजबूत और असली अंदाज में दिखाया गया है, जबकि दूसरा लाइन आर्ट में है। इसकी रेखाओं से अंग्रेजी का अक्षर “M” बनता है। यह “M” महीका के नाम का पहला अक्षर है। इस डिजाइन का मतलब है कि दोनों अपनी-अपनी पहचान के साथ मजबूत हैं, लेकिन साथ में और भी ज्यादा ताकतवर बन जाते हैं।

पहले कुछ और प्लान था
जानकारी के मुताबिक- शुरुआत में हार्दिक सिर्फ महीका के नाम का “M” अक्षर गर्दन के पीछे बनवाना चाहते थे। लेकिन स्टूडियो में बातचीत के दौरान यह आइडिया एक बड़े और खास डिजाइन में बदल गया। आखिरकार ऐसा टैटू तैयार हुआ जो उनके रिश्ते की गहराई और आपसी समझ को दिखाता है। टैटू ज्यादा विजिबल नहीं है, जिससे यह उनके लिए एक निजी और खास याद बना रहे।
स्टूडियो के फाउंडर सनी भानुशाली ने बताया कि हार्दिक पहले सिर्फ एक अक्षर बनवाना चाहते थे, लेकिन बातचीत में पता चला कि उनका रिश्ता बहुत गहरा है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। अकेले भी मजबूत, लेकिन साथ में और ताकतवर। यह टैटू सिर्फ स्याही नहीं बल्कि एक याद और अहसास है।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर साथ थी
हार्दिक पहले भी महीका के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अहमदाबाद में उन्होंने मैदान से महीका को फ्लाइंग किस देकर प्यार का इजहार किया था। उस समय महीका स्टैंड्स में थीं।हार्दिक ने कहा था कि इंजरी के दौर में इनसान मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है, लेकिन उनके अपनों ने उन्हें संभाला। उन्होंने खास तौर पर अपनी पार्टनर का जिक्र करते हुए कहा कि जब से वह उनकी जिंदगी में आई हैं, बहुत अच्छी चीजें हुई हैं।

