पंड्या के विकेट से बेटा नाराज, VIDEO वायरल: माहिका शर्मा के साथ बैठकर मैच देखा, धोनी ने अगस्त्य से बात की
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स भी यह सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे। इसी बीच हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य भी स्टैंड में साथ में बैठे नजर आए।
मैच का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पंड्या आउट होकर पवेलियन लौटते दिख रहे हैं। इसी दौरान अगस्त्य पिता पंड्या के आउट होने पर नाराज दिखे। अगस्त्य के रिएक्शन का काफी वायरल हो रहा है।
अगस्त्य के साथ दिखे धोनी
इसी बीच धोनी का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अगस्त्य के साथ नजर आए। नीचे पंड्या ड्रेसिंग रूम की ओर जाते दिख रहे हैं। धोनी और अगस्त्य उन्हें हाय करते हैं।
एक तीसरा भी वीडियो सामने आया है। इसमें माहिका शर्मा अगस्त्य को लेकर मैच के बाद घर जाती दिख रही हैं। वे स्टेडियम के बाहर गाड़ी का इंतजार करती हैं। कार आती है और दोनों बैठकर घर निकल जाते हैं।
टीम इंडिया ने 7 रन से सेमीफाइनल जीता
अब बात मैच की करते हैं। इस गुरुवार (5 मार्च) को हुए इस सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम ने 254 रन का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच बने, जिन्होंने 42 बॉल पर 89 रन की पारी खेली। इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए।

