हार्दिक पांड्या ने ग्राउंड्समैन को सम्मान दिया: रोहित-नीता अंबानी की बॉन्डिंग: MI कैंप में IPL 2026 से पहले पॉजिटिव एनर्जी
Published:
2 min read

मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंड्समैन को सम्मान देकर दिल जीत लिया। वहीं, नीता अंबानी ने रोहित के साथ मजेदार बातचीत से टीम का माहौल हल्का कर दिया। IPL 2026 से पहले MI खिताब जीतने के लिए हल लेवल पर तैयारी कर रही है।
पंड्या ने ग्राउंड्समैन को इनाम दिए
हार्दिक ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को गिफ्ट और इनाम देकर सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, वह ICC Men's T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए देर रात तक प्रैक्टिस करते थे।
इतनी लंबी प्रैक्टिस के बावजूद ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को परफेक्ट रखा। हार्दिक उनकी इस मेहनत से काफी खुश थे। पांड्या ने वादा किया था कि वह स्टाफ को इनाम देंगे। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने अपना वादा निभाया और स्टाफ को सम्मानित किया।
रोहित तुम यंग बाॅय लग रहे हो
वहीं, दूसरी तरफ रोहित शर्मा का हल्का-फुल्का और मस्त अंदाज भी टीम में जान डाल रहा है। जब MI की ओनर नीता अंबानी टीम से मिलने पहुंचीं उन्होंने रोहित को देखकर मजाक में कहा- तुम तो एकदम यंग लग रहे हो, पहचान में ही नहीं आए। यह सुनकर रोहित मुस्कराने लगे।

MI का पहला मैच 28 को
IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

