हार्दिक पंड्या ने MI ड्रेसिंग रूम का भरोसा खो दिया: पूर्व क्रिकेटर बोले- प्लेयर्स कप्तान के साथ नहीं दिख रहे, टीम की परफॉर्मेंस भी कमजोर
Published:
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शनिवार (2 मई) को खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मैच को CSK ने 8 विकेट से जीत लिया। (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है। क्रिकबज पर बात करते हुए पूर्व भारतीय बैटर मनोज तिवारी ने दावा किया है कि हार्दिक शायद MI फ्रेंचाइजी का भरोसा खो चुके हैं। ड्रेसिंग रूम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा।
‘टीम में कुछ गड़बड़ी’
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 8 विकेट से हार के बाद तिवारी ने कहा- मैदान पर जो दिख रहा है, उससे साफ लगता है कि टीम में कुछ गड़बड़ी है। प्लेयर्स कप्तान के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। टीम में एकजुटता की कमी दिख रही है। हार्दिक कप्तान के रोल में पूरी तरह सफल नहीं दिखे।

‘हार्दिक अकेले लड़ रहे’
पूर्व बैटर ने कहा- ऐसा लग रहा है कि हार्दिक अकेले लड़ रहे हैं। टीम उनके साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है। सूर्यकुमार रन नहीं बना पा रहे हैं। तिलक भी एक मैच के बाद रन नहीं बना पाए। बाकी प्लेयर्स को भी कप्तान का साथ देना चाहिए। इतने बड़े नाम होने के बावजूद टीम मैदान पर बिखरी हुई नजर आ रही है। कोई सॉलिड प्लान दिखाई नहीं दे रहा है।
9वें नंबर पर टीम
फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें काफी कम नजर आ रही हैं। टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है। MI को अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होगें।


