फिल्मी गाने नहीं, हनुमान चालीसा पसंद: पंड्या बोले- नई फेरारी में भी यही सुनता हूं, इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है
Published:
2 min read

हार्दिक ने 2015 में MI के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। (@IPL)
स्पोर्टस डेस्क. IPL 2026 से पहले हार्दिक पंड्या ने अपना डेली रूटीन शेयर किया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने बताया कि वे दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा सुनकर करते हैं। इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।

मेरे फोन का स्पीकर टूटा था
मुंबई इंडियंस के 'द मिक्स ' इवेंट के दौरान हार्दिक ने कहा- मैं रोज सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। बचपन में मेरे पास फोन था। उसका स्पीकर टूटा हुआ था। मैं उसमें भी हनुमान चालीसा ही सुनता था। आज मेरे पास एक लग्जरी फेरारी कार है। मैं इसमे भी हनुमान चालीसा ही सुनता हूं।
इवेंट में हार्दिक के साथ बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड भी मौजूद थे। बातचीत को क्रिकेट प्रेजेंटर जतिन सप्रू ने होस्ट किया। इस दौरान टीम के आने वाले IPL सीजन के बारे में बात हुई। T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद पंड्या ने फेरारी कार खरीदी थी। इसकी कीमत 12 करोड़ रुपए है। इस कार का एक वीडियो भी सामने आया था।

MI का पहला मुकाबला
IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
PSL छोड़ IPL में दसुन शनाका की एंट्री: राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने; करार तोड़ने पर PCB चीफ नकवी बोले- एक्शन होगा
वरुण चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकियां मिली थीं: बोले- कोविड पॉजिटिव होने के बाद IPL बीच में रुका, फैंस ने मुझे गुनहगार मान लिया
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

