हार्दिक पंड्या के बेटे के साथ माहिका: साथ में टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखने वानखेड़े पहुंचे, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। नताशा स्टानकोविच से तलाक के बाद पंड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। पंड्या इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अगस्त्या का हाथ पकड़े दिखीं माहिका
इस वीडियो में माहिका और पंड्या के बेटे अगस्त्या को साथ में देखा गया। माहिका भारतीय टीम का मैच देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। उनके साथ अगस्त्या भी थे।
पहले कार से माहिका को उतरते देखा गया। इसके बाद वे अगस्त्या को उतारती हैं और हाथ पकड़कर स्टेडियम की ओर जाती दिखती हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
इस तरह पंड्या-नताशा का तलाक हुआ
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्या है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।
माहिका को डेट कर रहे पंड्या
पंड्या अब मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कई वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं। माहिका ने बीच में एक बार रिंग की फोटो शेयर की थी, तब कयास लगाए गए कि दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं हुई।
कौन हैं मॉडल माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक योग ट्रेनर और फेमस मॉडल हैं। उन्हें IFA मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है। माहिका ऑस्कर विनर डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है।
इसके अलावा माहिका ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं। माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के 52.8 हजार फॉलोअर्स (9 अक्टूबर 2025 तक) हैं।
वर्ल्ड कप में अमेरिका को हराया
दरअसल, हार्दिक पंड्या इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने 7 फरवरी को अपना पहला मैच खेला, जिसमें अमेरिका को 29 रन से हराया था। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

