माहिका के आने से जीत ही जीत: पंड्या ने वर्ल्ड कप जीत का क्रेडिट गर्लफ्रेंड को दिया, देखें VIDEO
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। इस जीत के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाया।
इसको फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पंड्या ने मैच के बाद कहा- जब से माहिका लाइफ में आई है, तब से सिर्फ और सिर्फ जीत की बात हुई है। हार्दिक पंड्या और आगे कैसे बढ़े, यही बात हुई है।
10 साल और खेलूंगा
हार्दिक ने कहा- मैं अभी भारत के लिए 10 साल और खेलूंगा। अभी तो मेरा आधा करियर बीता है। इन 10 सालों में मैं कम से 4 से 5 आईसीसी ट्रॉफी और जीतना चाहता हूं।
वर्ल्ड कप में 217 रन बनाए
पंड्या ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैच खेले। इस दौरान बैटिंग में 27.12 की एवरेज से 217 रन बनाए। इसमें 2 फिफ्टी भी शामिल हैं। दूसरी ओर बॉलिंग में भी पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 विकेट लिए। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 16 रन देकर 2 विकेट है।
इस तरह पंड्या-नताशा का तलाक हुआ
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्या है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है।
माहिका को डेट कर रहे पंड्या
पंड्या अब मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कई वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं। माहिका ने बीच में एक बार रिंग की फोटो शेयर की थी, तब कयास लगाए गए कि दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं हुई।
कौन हैं मॉडल माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक योग ट्रेनर और फेमस मॉडल हैं। उन्हें IFA मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है। माहिका ऑस्कर विनर डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है।
इसके अलावा माहिका ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं। माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के 52.8 हजार फॉलोअर्स (9 अक्टूबर 2025 तक) हैं।

