पंड्या ने बेटे को 4 करोड़ की कार गिफ्ट दी, VIDEO: एक्स वाइफ नताशा भी मौजूद रहीं; हार्दिक अभी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे
Published: Updated:
2 min read

हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। जुलाई 2024 में दोनों का तलाक हुआ था।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने 5 साल के बेटे अगस्त्य को एक अनमोल गिफ्ट दिया है। उन्होंने 4 करोड़ रुपए की SUV कार गिफ्ट में दी है। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कार रिसीव करते समय अगस्त्य के साथ उनकी मां नताशा स्टानकोविच भी मौजूद रहीं।
हार्दिक पंड्या इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। उनका नताशा से तलाक हो चुका है। पंड्या ने बेटे को हाई-एंड लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट दी है। इसका कलर ब्लैक है।
कार की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए
इस कार की कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के लिहाज से करीब 3 से 4 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है। फोटोज और वीडियो में नताशा और अगस्त्य कार रिसीव करते दिख रहे हैं। साइड में एक नोट लिखा- Papa to Agastya (अगस्त्य के लिए पापा की ओर से)।
पंड्या-नताशा का तलाक दो साल पहले हुआ था
इसी नोट से क्लियर होता है कि यह गिफ्ट हार्दिक पंड्या ने बेटे को दिया है। दरअसल, हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्य है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। पंड्या और नताशा मिलकर को-पेरेंट्स की तरह अगस्त्य की देखभाल कर रहे हैं।
माहिका शर्मा को डेट कर रहे पंड्या
नताशा से तलाक के बाद पंड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। माहिका और अगस्त्य को कई बार साथ में देखा गया। माहिका ने बीच में एक बार रिंग की फोटो शेयर की थी, तब कयास लगाए गए कि दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं हुई।

