मैदान पर हार्दिक के फैसलों से खुश नहीं दिखे बुमराह : रोहित ने भी परेशान होकर पकड़ लिया सिर; Video
Published:
3 min read

मुंबई के पेसर जसप्रीत बुमराह का यह IPL में लगातार छठा मैच है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिला। (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियन के लिए IPL 2026 मुश्किलों से भरा हुआ है। लगातार हार के बीच अब टीम के अंदर तनाव भी खुलकर सामने आने लगा है। पंजाब के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बीच बहस जैसी स्थिति दिखी, वहीं रोहित शर्मा भी काफी परेशान नजर आए।
हार्दिक-बुमराह की बहस हुई
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में लगातार खराब रहा है। टीम अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। बाकी 4 में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को और ज्यादा को निराश कर दिया।
मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या फील्डिंग सेट करना चाहते थे, लेकिन बुमराह उनके फैसले से सहमत नहीं दिखे। दोनों के बीच कुछ पल के लिए बहस जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बाद में बुमराह ने कप्तान की बात मान ली, लेकिन उनके चेहरे से साफ था कि वे इस फैसले से खुश नहीं थे। इस दौरान कैमरा जब रोहित शर्मा पर गया, तो वह भी काफी परेशान नजर आए। उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया, जिससे साफ लगा कि टीम के हालात उन्हें सही नहीं लग रहे।
क्विंटन डि'कॉक ने 112 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद क्विंटन डि'कॉक और नमन धीर ने 68 बॉल पर 122 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। डि'कॉक ने 60 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली।
यह इस सीजन की दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले संजू सैमसन शतक लगा चुके। डि'कॉक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। जबकि नमन ने 31 बॉल पर 50 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 14 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। इस तरह मुंबई टीम ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए।

16.3 बाॅल में टारगेट चेस किया
जवाब में पंजाब ने 3 विकेट गंवाकर 16.3 ओवर में ही 198 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 39 बॉल पर नाबाद 80 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके लगाए। कप्तान श्रेयस ने 35 बॉल पर 66 रन बनाए। इसमें 4 छक्के और 5 चौके लगाए।
मुंबई के पेसर जसप्रीत बुमराह का यह IPL में लगातार छठा मैच है, जिसमें उन्हें विकेट नहीं मिला। MI के लिए इस मैच में एएम गजनफर ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया।
.jpg?type=mq)
Mi साथ 9वें नंबर पर है।
इस सीजन में दोनों टीमों का यह 5वां मैच रहा। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते और एक बेनतीजा रहा है। यह टीम अभी 9 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई टीम ने 5 में से 4 हारे और 1 जीता है। यह टीम 2 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है।MI का अगला मुकाबला गुजरात टाइटन के खिलाफ है।20 अप्रैल को होने वाला है।

