IND- PAK मुकाबले के पहले म्यूजिकल परफॉर्मेंस : धुरंधर के टाइटल ट्रैक के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट/ स्पोर्ट्स डेस्क. कोलंबो में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला गया। यह मैच इंडिया ने 61 रनों से जीता। मैच शुरू होने से पहले इंडियन रैपर हनुमानकाइंड ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में लाइव परफॉर्म दी। इस दौरान रैपर के साथ एक डांस ट्रूप भी स्टेज पर मौजूद था। इस परफॉर्मेंस को ICC स्पॉन्सर थम्स अप ने प्री-मैच एंटरटेनमेंट के लिए प्लान किया था।
परफॉर्मेंस की तस्वीरें...



क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी
ग्रुप-A में होने वाला यह मैच 2025 एशिया कप फाइनल के बाद दोनों टीमों की पहली भिड़ंत रही। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद ICC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत हुई। 8 फरवरी को पाकिस्तान ने सभी मैच खेलने का कंफर्मेशन दिया।
पहले भी हुए हैं ऐसे शो
यह पहली बार नहीं है कि भारत-पाक मैच से पहले म्यूजिकल परफॉर्मेंस हो रही है। 2023 वर्ल्ड कप में अरिजीत सिंह ने भी मैच से पहले परफॉर्म किया था। वहीं, हाल ही में थम्स अप ने अपने “Taste the Thunder” एंथम में भी हनुमानकाइंड के साथ विशाल ददलानी, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को शामिल किया था।

