गुजरात डे पर GT टीम का सेलिब्रेशन: सिराज, रबाडा और होल्डर ने भी डांडिया किया; VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

मोहम्मद सिराज ने इस IPL सीजन में अब तक 9 मैच खेले, जिसमें 9 विकेट लिए। (@GT)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के बीच गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ी डांडिया करते नजर आए। यह खास मौका गुजरात डे (2 अप्रैल) का था। GT फ्रेंचाइजी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर समेत कई प्लेयर डांडिया करते दिख रहे हैं।
वीडियो में गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आए। टीम के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल भी दिखाई दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुजरात टीम पांचवें नंबर पर
गिल की कप्तानी में गुजरात टीम का इस सीजन में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें से 5 जीते और 4 हारे हैं। इस तरह यह टीम 10 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है।
टीम के टॉप स्कोरर और विकेटटेकर
अब तक गुजरात टीम के लिए कप्तान गिल ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 8 मैच में 373 रन बनाए। इसमें 3 फिफ्टी रहीं। वीडियो में साई सुदर्शन भी डांडिया करते नजर आए।
सुदर्शन ने 9 मैच में 328 रन बनाए हैं। बॉलिंग में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान फॉर्म में हैं। रबाडा ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। कृष्णा ने 12 और राशिद ने 10 विकेट लिए।

