गौतम के घर टीम इंडिया का डिनर: 12 को नामीबिया से मैच; टीम ने सोमवार को प्रैक्टिस नहीं की
Published: Updated:
2 min read

भारत और नामीबिया के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अपने घर पर खास डिनर पार्टी रखी। यह डिनर ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया मैच से पहले रखी गई। इस मौके पर टीम के साथ और BCCI अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजन का मकसद खिलाड़ियों को रिलेक्स माहौल देना और बॉन्डिंग मजबूत करना था। यह डिनर पार्टी भारत और नामीबिया के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले रखी गई थी। यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
गंभीर खुद एक पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं और वह खिलाड़ियों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान के बाहर भी खुद को सहज महसूस करें।इस डिनर पार्टी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल हुए।
मौके की कुछ वीडियो क्लिप्स भी सामने आई हैं। ANI ने इसका वीडियो जारी किया है। प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा किया।भारतीय टीम ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम इंडिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया। यह मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
प्रैक्टिस सेशन को रद्द करने का फैसला किया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाना है, जो इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने 12 फरवरी को होने वाले अपने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन को रद्द करने का फैसला किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ग्राउंड की उपलब्धता से जुड़ा मामला हो सकता है, क्योंकि 10 फरवरी को नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीमें अपने आगामी मुकाबले से पहले इसी मैदान पर अभ्यास करेंगी, जिसमें नामीबिया सुबह और नीदरलैंड्स शाम के सत्र में प्रैक्टिस करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

