इनसान हूं, गलतियां मुझसे भी हो सकती हैं: रोहित-कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर गंभीर का डिप्लोमैटिक आन्सर
Published:
2 min read

कोहली-रोहित टेस्ट क्रिकेट और T20I से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल, दोनों सिर्फ ODI फॉर्मेट खेलते हैं। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद कई बार यह सवाल उठा कि इस मामले में हेड कोच गौतम गंभीर का क्या रोल था। कोलकाता में एक इवेंट के दौरान इस मुद्दे पर गौतम से सवाल हुआ तो उन्होंने बहुत डिप्लोमैटिक जवाब दिया। गंभीर ने सिर्फ इतना कहा कि वो इनसान हैं और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं।
हां, मुझसे भी गलती हुईं हैं
कोलकाता में Revsportz Conclave के दौरान गंभीर से कोहली-रोहित के बारे में सवाल हुआ। इस पर गौतम ने कहा- आखिर, मैं भी इनसान हूं और मुझसे गलतियां हो सकती हैं। 18 महीने के अब तक के टेन्योर में हो सकता है कि कुछ फैसले सही नहीं हुए हों। हालांकि नीयत हमेशा सही रही है। गंभीर के मुताबिक- अगर नीयत सही हो तो गलत फैसले भी स्वीकार किए जा सकते हैं, लेकिन गलत मन से लिया गया फैसला ड्रेसिंग रूम में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खराब टेस्ट सीरीज
भारत के लिए यह फैसला उस वक्त आया था जब रोहित ओर कोहली का टेस्ट क्रिकेट में फार्म ठीक नहीं रहा था। न्यूजीलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोनों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई। इसके बाद BCCI ने कुछ फैसले लिए। जैसे टीम इंडिया के सभी प्लेयर को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना मेंडेटरी कर दिया गया। रोहित और कोहली ने इसका पालन भी किया।

कोहली और रोहित का संन्यास
मई 2025 में कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या टीम मैनेजमेंट और कोच के साथ रिश्तों में खटास इसकी वजह बनी। रोहित-कोहली फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं।

ट्रांजिशन फेज
दोनों दिग्गजों के जाने के बाद टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। अब टेस्ट और वनडे फॉर्मेट की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। नई टीम ने इंग्लैंड दौरे पर सीरीज ड्रा की, वेस्टइंडीज को हराया, हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।


