गंभीर का राजस्थान रॉयल्स का कोच बनना मुश्किल: टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने पर फोकस, ये BCCI के रुल के भी खिलाफ
Published: Updated:
3 min read

गौतम गंभीर को IPL टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक बड़ा ऑफर मिला है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर को IPL टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक बड़ा ऑफर मिला है। खबरों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने गंभीर से संपर्क किया है और उन्हें टीम में एक सीनियर रोल देने की बात कही है। यह रोल मेंटर,सीईओ या स्ट्रैटेजिक पार्टनर जैसा हो सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि गौतम गंभीर इस ऑफर को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
क्यों आया ऑफर?
राजस्थान रॉयल्स इस समय अपने मालिकाना हक (ओनरशिप) में बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम ऐसे में फ्रेंचाइजी अपनी क्रिकेटिंग स्ट्रक्चर को और मजबूत बनाना चाहती है। इसी वजह से टीम ऐसे बड़े और एक्सपीरियंस नाम की तलाश में है जो टीम को नई दिशा दे सके।गंभीर का IPL में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वह पहले भी टीमों को सफलता दिला चुके हैं, इसलिए राजस्थान की नजर उन पर गई।
गंभीर की गंभीर समस्या
इस समय गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक है। ऐसे में किसी भी IPL टीम से जुड़ना सीधे तौर पर हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) का मामला बन सकता है।BCCI के नियमों के मुताबिक- इंटरनेशनल टीम के कोच किसी फ्रेंचाइजी टीम से नहीं जुड़ सकते। इसलिए गंभीर के लिए राजस्थान रॉयल्स का ऑफर स्वीकार करना पॉसिबल नहीं है।
अभी क्या है गंभीर की फोकस
इस समय गंभीर पूरी तरह से भारतीय टीम पर फोकस कर रहे हैं। भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने की कोशिश कर रहा है और टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है। ऐसे अहम समय में गंभीर का पूरा ध्यान टीम को आगे तक ले जाने पर है। आने वाले समय में 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट भी हैं। ऐसे में गंभीर का रोडमैप फिलहाल भारतीय क्रिकेट के साथ ही जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।
आईपीएल में गंभीर का रिकॉर्ड
गौतम गंभीर ने IPL में बतौर खिलाड़ी और मेंटर दोनों भूमिकाओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने Kolkata Knight Riders को कप्तान के तौर पर दो बार चैंपियन बनाया था। बाद में वह टीम के मेंटर भी बने और टीम ने फिर से खिताब जीता।इसके अलावा वह Lucknow Super Giants के मेंटर भी रह चुके हैं। टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी।
आगे क्या
राजस्थान रॉयल्स भले ही गंभीर जैसे बड़े नाम को अपने साथ जोड़ना चाहती हो, लेकिन मौजूदा हालात में यह मुमकिन नहीं दिखता। जब तक गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच हैं। उनका किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ना मुश्किल है।


