गौतम गंभीर को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मिली : डीपफेक वीडियो हटाने का आदेश, कोच ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी
Published:
2 min read

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अभी तक T20 वर्ल्ड कप 2026, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक डीपफेक मामले में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के हक में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर चल रहे आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मेटा, गूगल और अमेजन को निर्देश दिया कि वे ऐसे सभी पोस्ट और लिंक हटाएं, जिनमें गंभीर की पहचान का गलत यूज हुआ है।

गंभीर के हक में फैसला
असल में, गंभीर ने पिटीशन फाइल की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उनके नाम, फोटो और वाइस का गलत यूज किया जा रहा है। कुछ लोगों ने AI की मदद से उनके फेक वीडियो बनाए थे। इनमें से कुछ वीडियो में उन्हें टीम इंडिया के कोच पोजिशन से इस्तीफा देते हुए दिखाया गया है।
एक फेक वीडियो को तो तकरीबन 29 लाख बार देखा गया। इससे उनकी इमेज पर असर पड़ सकता था। इस मामले में में कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और कंपनियों का नाम शामिल था।

गंभीर का कोचिंग रिकॉर्ड
गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अभी तक T20 वर्ल्ड कप 2026, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

