मुझे अपनी टीम के खिलाफ खड़ा किया जा रहा: गंभीर ने थरूर की X पोस्ट का जवाब दिया, बोले- कोच के पास पूरी पावर नहीं होती
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले T20 मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गौतम गंभीर की तारीफ की थी, लेकिन गंभीर ने रिएक्शन देते हुए मजाकिया तंज दिया है। ये रिप्लाई बहुत वायरल हो रहा है।
गंंभीर बोले- समय आने पर पता चल जाएगा
थरूर की तारीफ पर गंभीर ने X पोस्ट में लिखा- लोगों को लगता है कि कोच के पास पूरी ताकत होती है, हालांकि हकीकत कुछ और है। समय आने पर सब पता चल जाएगा। मझे अपनी ही टीम के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। जबकि वही लोग सबसे बेहतरीन हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि क्या गंभीर को टीम चलाने की पूरी आजादी मिल रही है या नहीं।

PM के बाद मुश्किल काम करते गंभीर
इससे पहले थरूर ने कप्तान गंभीर की तारीफ की थी। शशि ने गौतम को पुराना दोस्त बताया था। उन्होंने कहा था- गौतम गंभीर PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान में से हैं। दरअसल, शशि थरूर ने नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ हो रहे T20 क्रिकेट मैच से पहले मुलाकात की थी। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड की गई।

काबिल लीडरशिप की तारीफ करता हूं- थरूर
कांग्रेस सांसद ने X पोस्ट में लिखा- नागपुर में अपने पुराने दोस्त गंभीर के साथ बातचीत हुई, जो PM के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं। लाखों लोग उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वे शांत रहते हैं और बिना डरे आगे बढ़ते रहते हैं। उनकी शांत दृढ़ता और काबिल लीडरशिप की तारीफ करता हूं। गौतम गंभीर की कोचिंग पर हालिया न्यूजीलैंड सीरीज हार के बाद सवाल उठ रहे हैं। ये भारत की घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली द्विपक्षीय हार थी।
ये खबर भी पढ़ें...

