कहां निशाना लगा रहे हो: गौतम गंभीर ने हार्दिक से पूछा, पांड्या बोले- फर्स्ट टियर पर; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज 21 जनवरी से खेली जाएगी। मैच से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज 21 जनवरी से खेली जाएगी। मैच से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मैदान पर मस्ती और दमदार बैटिंग दोनों देखने को मिल रही है। BCCI ने X ( ट्विटर) पर शेयर किए गए एक वीडियो में हार्दिक नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। शॉट खेलने से पहले वह स्टैंड में बैठे लोगों से साइड हटने को कहते हैं। तभी वहां मौजूद गौतम गंभीर मजाकिया अंदाज में पूछते हैं,“तुम कहां निशाना लगा रहे हो? नॉर्थ विंग? इस पर हार्दिक तुरंत जवाब देते हैं। फर्स्ट टियर पर।
सूर्य सेकंड टियर पर बाॅल गई
इसके बाद हार्दिक ने ऐसा जबरदस्त छक्का लगाया कि सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए। उन्होंने हंसते हुए कहा,“अरे, सेकंड टियर पे बाॅल गिरी जाकर।
यह टी20 सीरीज हार्दिक पांड्या के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी टीम इंडिया में वापसी का मौका है। हार्दिक के लौटने से टीम को जबरदस्त संतुलन मिलेगा, क्योंकि वह बैटिंग और बाॅलिग दोनों मेंं रोल अदा करते है। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी एग्रेसिव बैटिंग और कप्तानी से टीम को और मजबूत करना चाहेंगे। साल 2024 में टी20 कप्तान बनने के बाद से भारत का जीत प्रतिशत 72% से भी ज्यादा
भारत VS न्यूजीलैंड T20 सीरीज पूरा शेड्यूल
पहला T20I – 21 जनवरी, नागपुर
दूसरा T20I – 23 जनवरी, रायपुर
तीसरा T20I – 25 जनवरी, गुवाहाटी
चौथा T20I – 28 जनवरी, विशाखापट्टनम
पांचवां T20I – 31 जनवरी
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर , हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी

