FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें: सभी को 12 ग्रुप में बांटा; 11 जून से तीन देशों में टूर्नामेंट होगा
Published:
2 min read

यह Trionda 2026 FIFA वर्ल्ड कप की ऑफिशियल बॉल है।
स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 तीन देश अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक FIFA वर्ल्ड कप में 48 टीमें खेलेंगी। पिछले वर्ल्ड कप में 32 टीमें थीं।
इस बार वर्ल्ड कप के लिए 48 टीमें तय हो गई हैं, जिन्हें 4-4 के हिसाब से 12 ग्रुप में बांटा गया है। साथ ही केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेलेंगी। यहां देखिए 12 ग्रुप और 48 टीमें...

कैसा होगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
ग्रुप स्टेज में हर एक टीम बाकी तीन टीम से एक-एक मैच खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीम अगले राउंड ऑफ 32 में जाएगी। इनके अलावा सभी 12 ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से बेस्ट-8 को छांटा जाएगा, जो राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी।
यहां से हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करेंगी। फिर 8 टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे।
सभी मैच अमेरिका के 11, मैक्सिको के तीन और कनाडा के दो शहरों में होंगे। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल मैच होगा।

