PSL में फखर जमान पर 2 मैच बैन बरकरार: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपील खारिज की, गेंद से छेड़छाड़ का मामला सच
Published:
3 min read

बॉल टेम्परिंग का यह मामला 29 मार्च को हुए लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच का है। (फाइल )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) बॉल टैम्परिंग मामले में लाहौर कलंदर्स के बैटर फखर जमान की सजा बरकरार रखी गई है। इस मामले में फखर ने अपने 2 मैच के सस्पेंशन को चैलेंज किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपील खारिज कर दी है। अब यह फैसला आखिरी रहेगा।

फखर ने बॉल टेम्परिंग की
असल में, फखर को एक मैच में बॉल टेम्परिंग करने का दोषी पाया गया था। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसमें फखर को बॉल से छेड़छाड़ करते देखा गया। उन्हें आर्टिकल 2.14 के लेवल 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

क्या हुआ था मैच में?
बॉल टेम्परिंग का यह मामला 29 मार्च को हुए लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच का है। इसी मैच के आखिरी ओवर में लाहौर टीम के ओपनर फखर ने बॉल से छेड़छाड़ की। इस दौरान कप्तान अफरीदी और पेसर रऊफ भी मौजूद थे।
अंपायर्स ने बॉल की कंडीशन पर शक होने के बाद उसे बदल दिया। साथ ही लाहौर पर 5 रन की पेनल्टी लगाई। इस केस की जांच के लिए PSL ने कमेटी बनाई। मैच के बाद इस वाकये का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें फखर को बॉल से छेड़छाड़ करते साफ देखा गया।

अपील क्यों खारिज हुई?
PSL टेक्निकल कमेटी ने सभी एविडेंस और गवाहों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। PCB ने कहा कि अब यह फैसला आखिरी रहेगा। सभी पक्षों को मानना होगा। फखर जमान अब आने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

