2024 और 2026 वर्ल्ड कप टीम में 19-20 का फर्क था : सूर्यकुमार यादव बोले - वहां रोहित-कोहली जैसा एक्सपीरिएंस था, इस बार यंग पैशन था
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप जीतने के बाद से कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुछ बातें वायरल हो गई हैं। न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पास एक्सपीरिएंस था। T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम में यंग पैशन था। दोनों टीमों में ज्यादा फर्क नहीं था। बस अप्रोच अलग था।

2024 में एक्सपीरिएंस
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा - ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के पास एक्सपीरियंस था। उस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर प्लेयर थे।
2026 में यंग पैशन
वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान ने कहा - T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम में जूनून था। एक्सपीरिएंस में कमी थी। कुछ प्लेयर तो 25 से 27 साल की उम्र के थे। इनका गरम खून था। सभी के अंदर जीतने की भूख थी।

‘बस थोड़ा सा ही फर्क था’
सूर्या ने कहा - दोनों टीमों के बीच बस 19-20 का फर्क था। 2026 में भारत में जीतना तो और भी ज्यादा स्पेशल था। स्टेडियम में हजारों फैन्स ने चीयर किया। हमें बहुत प्यार मिला ।

भारत ने लगातार दूसरा T20 WC जीता
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर यह हमारा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है।

