डिवोर्स के टाइम डिप्रेशन में था : चहल बोले- तलाक के बाद नए पार्टनर की तलाश में डेटिंग ऐप चलाया, अब मैं खुश हूं..धनश्री भी खुश हैं
Published:
2 min read

युजवेंद्र चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी। मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया। (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कहा कि धनश्री वर्मा से डिवोर्स के बाद अब वे डिप्रेशन के दौर से बाहर आ चुके हैं और आगे बढ़ रहे हैं। दोनों का डिवोर्स मार्च 2025 में हुआ था। चहल ने यह भी कुबूल किया कि उन्होंने तलाक के बाद नए पार्टनर की तलाश भी की। इसके लिए डेटिंग ऐप भी चलाया था।
तलाक के दौरान डिप्रेशन में था
चहल ने कहा- ये (डिवोर्स) मेरी लाइफ का एक हिस्सा था। मैं अब आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपनी लाइफ में खुश हूं। धनश्री भी खुश हैं। किसी को दुखी करके आपको कुछ नहीं मिलता। तलाक के बाद सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग हुई। लोगों ने मेरे पतलेपन और मेरे दांतों का भी मजाक उड़ाया। पहले मुझे इससे बुरा लगता था। अब नहीं लगता।
उन्होंने कहा- मेरी मेंटल हेल्थ खराब हो गई थी। हालत इतनी खराब हो गई थी कि पिछले साल मुझे कुछ बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। मैं डिप्रेस्ड था।

फिलहाल मैं सिंगल हूं
उन्होंने कहा- इस मुश्किल समय में हरियाणा के मेंटर अनिरुद्ध सर ने काफी मदद की। मैं बड़ी मुश्किल से उस स्थिति से निकल पाया हूं।
तलाक के बाद चहल का नाम RJ महवश के साथ जुड़ा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं सिंगल हूं। जो (महवश) मेरे साथ दिखती हैं, वो मेरी दोस्त हैं। मैंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप यूज किया था। लेकिन वो मुझे पसंद नहीं आया। फिर मैंने अकाउंट डिलीट कर दिया।
चहल ने कहा कि अब वह पिछली बातों को पीछे छोड़ चुके हैं। अपने करियर और जिंदगी पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।
चहल और धनश्री की शादी 2020 में हुई थी
चहल और धनश्री का तलाक मार्च 2025 में हुआ था। ये उनकी शादी के लगभग 4 साल बाद हुआ है। कपल ढाई साल से अलग रह रहा था। उनकी शादी 2020 में हुई थी।

