सुपर 8 का चौथा मैच आज: पाकिस्तान के लिए जरूरी मैच; इंग्लैंड सेमी की राह आसान करना चाहेगा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज (24 फरवरी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मैच अहम है।
इंग्लैंड अच्छी फॉर्म में
इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 146 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 62 रन की इनिंग खेली। इसके बाद बॉलर्स ने अच्छा किया। विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती विकेट लिए । श्रीलंका की टीम 95 रन पर ऑल आउट गई। इस जीत से इंग्लैंड का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ

सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मैच रद्द
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का हाल
पाकिस्तान ने नामीबिया पर बड़ी जीत के बाद सुपर 8 में जगह बनाई। साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में 220 रन बना चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे।
- बाबर आजम फॉर्म में नहीं हैं। 4 मैच में 66 रन ही बना सके हैं। स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है।
- स्पिन डिपार्टमेंट में उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान कैंडी की पिच पर कारगर हो सकते हैं।
- उस्मान तारिक 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं।
- पाकिस्तानी पेसर्स विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम में बदलाव संभव
पाकिस्तान के पास कई स्पिन बॉलर हैं। उस्मान तारिक और सइम अयूब विकेट ले रहे हैं। इंग्लैंड प्लेइंग-11 में बेन डकेट को शामिल कर सकता है। वे स्पिन के खिलाफ बेहतर बैटर हैं।
जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक पूरे टूर्नामेंट में स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते दिखे । इसलिए टीम मैनेजमेंट बदलाव कर सकता है। हालांकि, पिछले मैच में उनकी जीत को देखते हुए बड़े बदलाव की पॉसिबिलिटी कम लगती है।

वेदर रिपोर्ट
24 फरवरी को पल्लेकेले के लिए मौसम मिला-जुला है। दिन में टेम्परेचर 28°C रहने की उम्मीद है। रात में यह 18°C तक गिर सकता है। दिन में बारिश की 30% पॉसिबिलिटी है। अच्छी खबर यह है कि रात में (मैच के दौरान) बारिश की पॉसिबिलिटी सिर्फ 5% रह जाएगी।
पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच स्पिन बॉलर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह धीमी हो जाती है। इंग्लैंड को इस मैदान पर काफी एक्सपीरियंस है। टीम ने हाल ही में यहां श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज जीती है।

कौन जीतेगा?
फॉर्म और रिकॉर्ड के मुताबिक इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। टीम बैलेंस्ड और कॉन्फिडेंट है। पाकिस्तान के पास अच्छे स्पिन ऑप्शन हैं। अगर टॉप ऑर्डर अच्छा परफॉर्म करता है तो मुकाबला अच्छा होगा। आज के मैच के लिए इंग्लैंड बेहतर पोजीशन में है। T20 में एक अच्छी इनिंग या स्पेल मैच रिजल्ट बदल सकती है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल/बेन डकेट, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

