आज ‘ट्रॉफी सिक्सर’ का भरोसा: भारत 5 और इंग्लैंड 1 बार का चैंपियन; यहां कम्पलीट मैच प्रिव्यू
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 ODI वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज (6 फरवरी) भारत और इंग्लैंड के बीच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का 10वां फाइनल होगा। वे अपना छठवां अंडर-19 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने के इरादे से उतरेंगे।
सेमीफाइनल में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 310 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 311 रन बनाकर मैच जीत लिया। ये अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इस मैच में आरोन जॉर्ज ने 115 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया था। इंग्लिश बॉलर्स ने आखिरी ओवरों में अच्छी परफॉर्मेंस दी। टीम को फाइनल तक पहुंचाया। थॉमस रेव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 गेंदों में 110 रन बनाए हैं। वे टूर्नामेंट में 299 रन बना चुके हैं। एवरेज 74.75 रहा।
टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर एक नजर
- विकेटकीपर बैटर अभिज्ञान कुंडू अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने 5 मैच में 2 अर्धशतक लगाए हैं। अब तक 199 रन बना चुके हैं।
- ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैच में 3 फिफ्टी के साथ 264 रन बनाए हैं।
- ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा ने ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मदद करते हैं।
- कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में 5 मैच में 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 161 रन बनाए हैं। हाईएस्ट 62 रन है।
- पेसर हेनिल पटेल (11 विकेट) और आरएस अंबरीश बॉलिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्पिनर खिलन पटेल ने 5 मैच में 8 विकेट लिए हैं।
- आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा जरूरत पड़ने पर बॉलिंग में भी योगदान देते हैं।
- मल्होत्रा ने टूर्नामेंट में 6 विकेट लिए हैं। विहान ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक भी लगाया है।
- सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ आरोन जॉर्ज ने 115 रन की पारी खेली
- सेमी-फाइनल में वैभव ने 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच को आम तौर पर बैलेंस्ड माना जाता है। पहली पारी में बैटिंग थोड़ी आसान होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ स्विंग मिलती है। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर असरदार साबित होते हैं। उन्हें पिच से अच्छी ग्रिप मिलती है। अगर स्पिनर के पास वेरिएशन है तो वो बैटर को ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
पिछले 10 मैच के आंकड़े भी इस बात को सपोर्ट करते हैं:
-
पेसर ने 70 विकेट लिए हैं।
-
स्पिनर्स ने 48 विकेट लिए हैं।
इस विकेट पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को फायदा मिलता है। हालांकि, तेज हवा के चलते पेसर्स को स्विंग ज्यादा मिलता है।
वेदर रिपोर्ट
शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे में बारिश की 44% पॉसिबिलिटी है। दिन का तापमान लगभग 27°C और रात का तापमान करीब 16°C रहेगा।
हेड-टू-हेड (वर्ल्ड कप)
कुल मैच: 8
इंडिया अंडर-19 ने जीते: 4
इंग्लैंड अंडर-19 ने जीते: 4
इंग्लैंड ने 1 बार टाइटल जीता
इंग्लैंड अंडर-19 टीम अब तक सिर्फ एक बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाई है। वो भी 1997-98 में। तब से इंग्लिश टीम दोबारा ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड 2022 में फाइनल में पहुंचा। उसका मुकाबला भारत से हुआ। 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।

