देश पहले-पैसा बाद में: इंग्लैंड के जेमी स्मिथ-जोश टंग IPL नहीं खेलेंगे; बोले- फिटनेस और इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस
Published:
3 min read

IPL 2026 में जेमी का बेस प्राइस 2 करोड़ और टंग का1 करोड़ रुपये था। (सिम्बॉलिक इमेज)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL को दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग माना जाता है। हालांकि, इंग्लैंड के जेमी स्मिथ और जोश टंग ने IPL 2026 में खेलने से इनकार कर दिया है। इनका कहना है कि उनके लिए इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट पहली प्रायोरिटी है।
रिप्लेसमेंट थे दोनों प्लेयर
दरअसल, IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले कुछ टीम को इंजर्ड प्लेयर की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी रिप्लेसेमेंट खोज रही हैं। इसी सिलसिले में जेमी स्मिथ और जोश टंग को भी मौका मिला था। हालांकि, दोनों ने ही इस ऑफर को ठुकरा दिया।

दोनों की बेस प्राइस क्या थी
स्मिथ और टंग पहले IPL ऑक्शन में नहीं बिके थे। स्मिथ का बेस प्राइस 2 करोड़ और टंग का 1 करोड़ रुपये था। जब उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलने का मौका मिला तो उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार- इंग्लिश प्लेयर ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि वे इंटरनेशनल क्रिकेट और फिटनेस पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इसलिए प्लेयर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

डकेट पहले ही मना कर चुके हैं
इससे पहले इंग्लिश बैटर बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया था। इस ओपनर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था। डकेट पर 2 साल का बैन लग सकता है।
IPL रूल्स के मुताबिक- अगर कोई प्लेयर ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद नाम वापस लेता है तो रूलिंग बॉडी उसे दो सीजन के लिए बैन कर सकती है। हालांकि, यह फैसला पूरी तरह फ्रेंचाइजी पर डिपेंड करता है कि वो उस खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन चाहती है या नहीं।
यहां यह जान लेना भी जरूरी है कि विदड्रा करने के लिए कोई वैलिड रीजन होना जरूरी है। मसलन, इंजरी या कोई वैलिड पर्सनल या फैमिली रीजन। अगर वो इसे साबित नहीं कर पाता तो उसे 2 सीजन के लिए बैन किया जा सकता है।

‘इट्स माय चाइल्डहुड ड्रीम’
डकेट ने सोशल मीडिया स्टोरी यह जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- नमस्ते सभी को….मैंने IPL से हटने का बहुत मुश्किल फैसला लिया है। इस बारे में काफी सोचा। ये आसान नहीं था। इंग्लैंड के लिए खेलना मेरा बचपन का सपना रहा है। अपनी टीम के लिए 100% देना चाहता हूं। इसके लिए जरूरी है कि मैं आने वाले समर सीजन से पहले खुद को फिजिकली और मेंटली रेडी रखूं।
‘आई एम सॉरी’
"डकी" के नाम से मशहूर इस ओपनर ने लिखा- मैं दिल्ली कैपिटल्स से दिल से माफी चाहता हूं। इस टीम में खेलने के लिए बहुत एक्साइटेड था। हां, मुझे मालूम है टीम बनाने में कितनी हार्ड वर्क और प्लानिंग लगती है। इस फैसले से किसी को दिक्कत हुई हो तो उसके लिए सॉरी.... थैंक्यू

इंग्लैंड का बिजी शेड्यूल
आने वाले महीनों में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके अलावा टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और T20 सीरीज होगी।

