इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की रेस में; विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में शुक्रवार (27 फरवरी) को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस नतीजे के साथ ही पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। उसे अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराना होगा।
यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। जबकि इस ग्रुप में शामिल श्रीलंका पहले ही बाहर हो गई है।
विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को खेला जाएगा। यह मैच कैंडी में होगा। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो विल जैक्स रहे, जिन्होंने 18 बॉल पर 32 रन बनाए। जबकि बॉलिंग में 2 विकेट भी लिए। विल जैक्स को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड इस तरह मैच जीता
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। ग्लेन फिलिप्स ने 39, टिम सीफर्ट ने 35 और फिन एलेन ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
160 रन के टारगेट को इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट गंवाकर चेज किया। टॉम बेंटन ने 33 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। आखिर में रेहान अहमद ने 7 बॉल पर 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 3 विकेट लिए।

