एशेज हारते ही बिखरी इंग्लैंड टीम: स्टोक्स और मैक्कुलम में अनबन; पब में पार्टी करते रहे खिलाड़ी, ब्रूक बाउंसर से भी भिड़े
Published:
3 min read

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, विल जैक्स, हैरी ब्रूक नूसा की अपनी ट्रिप के दौरान पार्टी करते दिखे।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने घर पर इंग्लैंड को 4-1 से हराकर एशेज सीरीज जीत ली। इस हार के बाद इंग्लैंड टीम बिखरती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के बीच अनबन चल रही है। दूसरी ओर बाकी खिलाड़ी भी मनमानी करते हुए पार्टी करते नजर आए।
सीरीज के दौरान मैदान के बाहर इंग्लिश खिलाड़ियों का बर्ताव ठीक नहीं रहा, जिसकी जांच चल रही है। प्लेयर्स अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान नहीं दे रहे थे। वे पार्टी करने में बिजी थे। खिलाड़ी पब गए, ड्रिंक भी की। हैरी ब्रूक की तो एक बाउंसर से लड़ाई भी हुई थी। अब इन सभी मामलों में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जांच कर रहा है।
इंग्लिश प्लेयर्स कसीनो और बार में देखे गए
सीरीज में पर्थ टेस्ट सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गया था। तब प्लेयर्स के पास काफी खाली समय था। इसी दौरान इंग्लिश प्लेयर्स कसीनो और बार में देखे गए। इंग्लिश पेसर ब्रायडन कार्स से गलती से हजारों डॉलर कैश गिर गए। पैसे हर जगह बिखर गए थे। वहां मौजूद इंग्लिश जर्नलिस्ट ने पैसे इकट्ठा कर कार्स को लौटाए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक खिलाड़ी देर रात तक प्रीमियर लीग फुटबॉल देखता रहा। वहीं हैरी ब्रूक नशे की हालत में एक बाउंसर से उलझ गए थे। इसकी वजह से उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इन सभी को फोटो-वीडियो भी वायरल हुए थे।

गाबा टेस्ट हार के बाद टीम नोसा ट्रिप
गाबा टेस्ट हार के बाद टीम नोसा ट्रिप पर गई। वहां खिलाड़ियों के शराब पीने और पार्टी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जांच शुरू की।
प्लेयर को बचना मेरी जिम्मेदारी
इस मामले पर स्टोक्स ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा- मेरे टीम मेट्स की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। उन पर किसी तरह प्रेशर नहीं आना चाहिए। मैं हालात को कैसे संभालता हूं, यही अहम है। टीम के हर खिलाड़ी की भलाई मेरे लिए सबसे जरूरी है। स्टोक्स ने यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव डाल सकती हैं।
स्टोक्स ने आगे कहा- पहले भी मेरे ऐसे अनुभव रहे हैं। मैं जानता हूं कि क्रिटिसाइज होने पर मेंटली और कॅरियर पर क्या असर होगा। कप्तान होने के नाते मैं अपने प्लेयर्स को डिफेंड करूंगा। हालांकि इंग्लैंड टीम अब तक इस दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक अच्छा नहीं कर पाई है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क पूरी सीरीज में डिसिप्लिन में दिखे थे। उन्होंने एशेज से पहले शराब से दूरी बना ली थी। इसके बाद मैदान पर अच्छी परफॉर्मेस दी। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
सीरीज का आखिरी यानी सिडनी टेस्ट का रिजल्ट
इंग्लैंड : 384 & 342
ऑस्टेलिया: 567 & 161/5
रिजल्ट : ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता
स्टार्क प्लेयर ऑफ द सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 163 रन बनाए। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 31 विकेट लिए। ब्रायडन क्रॉस 22 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

