नंबर-3 पर 3 भारतीयों के 50+ टेस्ट नहीं: द्रविड़ 135 और पुजारा 95 टेस्ट, पिछले 13 प्लेयर्स में से एक ही 10+ मैच खेल सका; क्या पडिक्कल बनेंगे तीसरी दीवार
Published: Updated:
3 min read

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व प्लेयर चेतेश्वर पुजारा। द्रविड़ टीम इंडिया के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टेस्ट क्रिकेट के लिए बैटिंग लाइनअप में नंबर-3 की पोजिशन काफी अहम मानी जाती है। वर्ल्ड में सिर्फ 5 ही प्लेयर रहे हैं, जो इस नंबर पर 100 से ज्यादा टेस्ट खेल सके हैं। इनमें भी पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टॉप पर हैं, जिन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 136 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने ज्यादातर मौकों पर बड़ी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला है। यही वजह है कि उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में द वॉल के नाम से भी जाना जाता है।
भारतीयों में द्रविड़ के बाद पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा दूसरे बैटर रहे, जिन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 95 टेस्ट खेले हैं। इन दोनों के अलावा कोई तीसरा भारतीय इस नंबर पर खेलते हुए 50 या उससे ज्यादा टेस्ट नहीं खेल सका है।
कोहली-रोहित भी नंबर-3 पर खेल चुके
सिर्फ दिलीप वेंगसरकर 49 टेस्ट खेल सके हैं। फिफ्टी से एक टेस्ट दूर रहे। मोहिंदर अमरनाथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 43 टेस्ट खेले हैं। खास बात यह है कि भारतीय सिलेक्टर्स ने इस नंबर-3 पर कई खिलाड़ियों को आजमाया है, लेकिन कोई भी द्रविड़ और पुजारा के बाद तीसरी दीवार नहीं बन सका है।

पिछले 13 खिलाड़ियों में विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल और साई सुदर्शन शामिल रहे हैं। इनमें सिर्फ गिल ही नंबर-3 पर 10 से ज्यादा टेस्ट खेल सके हैं। हालांकि इनमें कुछ नाइटवॉचमैन के तौर पर भी उतरे थे। इनमें पेसर जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर रहे। इन्होंने इस नंबर-3 पर सिर्फ 1-1 टेस्ट ही खेला।
पडिक्कल ने जगाई उम्मीद
हाल ही में श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट की सीरीज में नंबर-3 के लिए देवदत्त पडिक्कल नए प्लेयर के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो सेंचुरी लगाई हैं। साथ ही उम्मीद जगाई है कि वे द्रविड़ और पुजारा के बाद नंबर-3 पर बैटिंग कर टीम इंडिया के लिए तीसरी दीवार बन सकते हैं। आइए ग्राफिक्स में जानते हैं नंबर-3 के सभी रिकॉर्ड्स...
ये भी पढ़ें: यशस्वी-सूर्यवंशी पर एक्शन की मांग: मांजरेकर बोले- खराब बर्ताव पर युवाओं को सजा दें, उन्हें छोड़ने से गलत मैसेज जाएगा







