IND vs NZ- 3 राज्यों की पुलिस का ‘ट्विटर वॉर’: दिल्ली पुलिस ने कहा- गेंद खोने की शिकायत आ सकती है, UP पुलिस बोली- यहां तो पूरी बैटिंग लाइनअप गायब
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क. IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बीच दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और अहमदाबाद पुलिस की सोशल मीडिया पर हुई मजेदार बातचीत तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर पुलिस विभागों के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल्स के बीच मजाक मस्ती देखने को मिली।
सबसे पहले Delhi Police ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया कि अहमदाबाद पुलिस को न्यूजीलैंड टीम की ओर से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज गेंद को लगातार स्टैंड्स में भेज रहे हैं।

इसके जवाब में Ahmedabad Police ने भी बातचीत में शामिल होते हुए कहा कि मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।

इसके बाद इस ट्विटर वॉर में UP Police की एंट्री हुई। यूपी पुलिस ने और भी मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले गेंद गायब होने की शिकायत थी, लेकिन अब तो पूरी बैटिंग लाइनअप ही गायब हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी शुरुआती जांच के मुताबिक यह कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का असर है।
तीनों पुलिस विभागों के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। क्रिकेट फैंस इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पुलिस के इस क्रिकेट-ह्यूमर को काफी पसंद कर रहे हैं।
टीम इंडिया ने 96 रन से जीता फाइनल
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

