IPL मैच में दर्शकों के बीच लड़ाई, VIDEO: दिल्ली-लखनऊ टीम के फैन्स में हाथापाई, पुलिस ने बीच-बचाव किया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का पांचवां मैच दिल्ली कैपिटल्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH) के बीच बुधवार यानी 1 अप्रैल को खेला गया। यह मैच दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। इसी मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेडियम में फैन्स आपस में लड़ते दिख रहे हैं।
स्टेडियम में फैन्स आपस में लड़े
इस लड़ाई कुछ फैन्स के बीच बहस से शुरू हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। हालांकि यह लड़ाई क्यों हुई, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है।
कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सिक्योरिटी और पुलिसकर्मियों को आना पड़ा। उन्होंने बीच-बचाव करते हुे मामला शांत कराया। वायरल वीडियो में यह साफ देख सकते हैं।
दिल्ली ने 6 विकेट से मैच जीता
यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने 142 रन का टारगेट दिया। लखनऊ 105 रन पर 6 विकेट गंवाकर दबाव में आ गई। अब्दुल समद ने 36 और मिशेल मार्श ने 35 रन बनाकर टीम को 141 तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।
टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल गोल्डन डक हो गए। अक्षर पटेल और नीतीश राणा भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में ही दिल्ली 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी।
समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 बॉल में 39 रन बनाए। दोनों के बीच 119 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई। रिजवी ने 18वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया। प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं LSG से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला।

