वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव केस: क्रिकेटर के वकील बोले- डेविड को गलती का एहसास है, वे इस पर शर्मिंदा हैं
Published:
2 min read

5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी इलाके में पुलिस ने वॉर्नर की कार रोकी। जांच के दौरान उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ड्रिंग एंड ड्राइव केस में फंंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने कहा है- वॉर्नर को अपनी गलती का एहसास है और वे इस पर शर्मिंदा हैं। वकील के मुताबिक- यह मामला लोगों को यह समझाने के लिए काफी है कि शराब पीने के बाद टैक्सी, उबर या किसी दूसरे सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करना ही सही फैसला होता है। उन्होंने यह भी कहा कि वॉर्नर वही सजा भुगतने को तैयार हैं जो किसी आम नागरिक को मिलती है।
हिल ने कई लोग यह मान लेते हैं कि थोड़ी शराब पीने के बाद भी वे सुरक्षित तरीके से ड्राइव कर सकते हैं, लेकिन असलियत में ऐसा फैसला जानलेवा हो सकता है।
क्या है मामला?
5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी इलाके में पुलिस ने वॉर्नर की कार रोकी। जांच के दौरान उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो तय सीमा से काफी अधिक था। इसके बाद उन पर मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया।

कोर्ट में क्या हुआ?
वॉर्नर गुरुवार को अदालत में पेश नहीं हुए। मामले की अगली सुनवाई 24 जून को होगी। उनके वकील बॉबी हिल ने कहा कि वॉर्नर बाद में अदालत में दोष स्वीकार करेंगे। वकील ने बताया कि ईस्टर संडे पर वॉर्नर ने एक दोस्त के घर तीन गिलास वाइन पी थी, लेकिन इसके बाद गाड़ी चलाने का फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि वॉर्नर को टैक्सी या उबर लेनी चाहिए थी।

पहले भी विवादों में रहे हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 8,786 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका करियर विवादों से भी जुड़ा रहा है। साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए बॉल टैंपरिंग विवाद में भी वॉर्नर का नाम सामने आया था। उस मामले में उन्हें एक साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था।

