PSL छोड़ IPL में दसुन शनाका की एंट्री: राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने; करार तोड़ने पर PCB चीफ नकवी बोले- एक्शन होगा
Published:
3 min read

PSL 26 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि IPL 28 मार्च से खेला जाएगा। ( फोटो सोर्स-@OfficialSLC)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने PSL छोड़कर IPL 2026 खेलने का फैसला लिया है। वे राजस्थान रॉयल्स(RR) में सैम करन की जगह शामिल होंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है - उन प्लेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो IPL में खेलने के लिए आखिरी समय में PSL छोड़ देते हैं।

सैम का रिप्लेसमेंट
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस वजह से राजस्थान (RR) को रिप्लेसमेंट की जरूरत थी। शनाका को पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। उनकी एंट्री से जुड़ा प्रोसेस अभी चल रहा है। जल्द ही टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

पहले भी IPL में शिरकत कर चुके हैं शनाका
शानाका इससे पहले IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की। अच्छी परफॉर्मेंस भी दी। पाकिस्तान के खिलाफ 31बॉल में नाबाद 76 रन की इनिंग खेली। अब RR अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।

मुजरबानी ने भी PSL को BYE कहा
इससे पहले भी जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी PSL छोड़कर IPL में आ चुके हैं। अब वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलेंगे। मुजरबानी ने पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था।

PCB सख्त
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा है - उन प्लेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो IPL में खेलने के लिए आखिरी समय में PSL छोड़ देते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है। पिछले साल भी कॉर्बिन बॉश ने IPL में खेलने के लिए PSL छोड़ दिया था। हमने उन पर 1 साल का बैन लगाया था। इस बार भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
PCB चीफ नकवी ने यह भी कहा - IPL के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है। कुछ प्लेयर PSL छोड़ रहे हैं। अब ऐसी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

IPL पसंदीदा क्यों
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, यानी दो दिन पहले। आमतौर पर, दोनों लीग एक ही टाइम फ्रेम में चलती हैं। अच्छी सैलरी, फ्रेंचाइजी, ग्लोबल फैन बेस और हाई-लेवल कॉम्पिटिशन IPL को बाकी लीग से अलग बनाते हैं। यही वजह है कि प्लेयर्स PSL से IPL की तरफ जा रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
वरुण चक्रवर्ती को जान से मारने की धमकियां मिली थीं: बोले- कोविड पॉजिटिव होने के बाद IPL बीच में रुका, फैंस ने मुझे गुनहगार मान लिया
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

