IPL में पंजाब लगातार 2 जीत के साथ टॉप पर: चेन्नई 5 विकेट से हारकर 10वें नंबर पर; कप्तान अय्यर की फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मैच को पंजाब ने 5 विकेट से जीत लिया। यह टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
दूसरी ओर चेन्नई टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं। यह टीम अभी टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच विनिंग फिफ्टी लगाई।
पंजाब टीम 210/5 (18.4), अय्यर की फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 210 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान अय्यर ने 29 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। इसमें 3 छक्के और 4 चौके लगाए।
उनके अलावा प्रियांश आर्य ने 11 बॉल पर 39 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 34 बॉल पर 43 और कूपर कोनोली ने 22 बॉल पर 36 रन बनाए। चेन्नई टीम के लिए मैट हेनरी और अंशुल कम्बोज ने 2-2 विकेट लिए।
चेन्नई टीम 209/5, म्हात्रे की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 5 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 43 बॉल पर 73 रन की पारी खेली। इसमें 5 छक्के और 6 चौके लगाए। सरफराज खान ने 12 बॉल पर 32 रन बनाए।
शिवम दुबे ने 27 बॉल पर नाबाद 45 रन बनाए। संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 बॉल पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन और जावियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली।
अय्यर पूरी तरह फिट होकर लौटे
चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण यह मैच भी नहीं खेले। वे पहला मैच भी नहीं खेल सके थे। दूसरी ओर पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को पिछले मैच में चोट लगी थी, लेकिन वे फिट होकर यह मैच खेले और शानदार फिफ्टी लगाई।
CSK Vs PBKS हेड-टू-हेड
IPL इतिहास में चेन्नई और पंजाब टीम के बीच पलड़ा बराबरी का ही रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 33 मैच खेले गए, जिसमें पंजाब ने 17 और चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हाइएस्ट स्कोर 240 रहा, जो चेन्नई ने बनाया था। लोएस्ट स्कोर 92 रन है, जो पंजाब टीम ने बनाया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद और अंशुल कम्बोज।
इम्पैक्ट सब: जेमी ओवर्टन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामाकृष्ण घोष और गुरजपनीत सिंह।
पंजाब टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जावियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट सब: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, हेमंत बरार और प्रवीण दुबे।

