IPL 2026 में CSK की लगातार दूसरी जीत : KKR को 32 रन से हराया, चेन्नई के नूर अहमद प्लेयर ऑफ द मैच
Published:
2 min read

IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हरा दिया। सीजन की शुरुआत में लगातार तीन मैच हारने वाली चेन्नई ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। अब CSK का अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ होगा। इस लीग में कोलकाता अभी तक 5 मैच खेली है, लेकिन एक भी नहीं जीत सकी है। KKR का अगला मैच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के साथ गुजरात टाइटन्स (GT) के साथ होगा।
CSK ने 193 रन का टारगेट दिया था
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। शुरुआत अच्छी रही और पावरप्ले में टीम ने 72 रन जोड़े। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 48 रन औरडेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान देकर स्कोर को मजबूत बनाया। KKR की तरफ से कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला।
32 रन से मैच हरा
193 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद KKR 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और मैच 32 रन से हार गई। चेन्नई की तरफ से नूर अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट लिए और मैच का रुख बदल दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि अकील होसेन और खलील अहमद को 1-1 सफलता मिली।

पहली जीत का इंतजार
इस हार के बाद KKR की हालत और खराब हो गई है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में हार मिली है। अभी भी टीम अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।

