चेन्नई टीम की इस IPL में पहली जीत: दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू ने सीजन की पहली सेंचुरी लगाई
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। इसके बाद चेन्नई टीम ने 213 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में दिल्ली टीम ने 8 विकेट पर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
दिल्ली टीम 189/10, ओवर्टन को 4 विकेट
मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई टीम ने 213 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन ही बना सकी।
DC के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। ओपनर पथुम निसंका ने 24 बॉल पर 41 रन बनाए। इनके अलावा कोई प्लेयर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। चेन्नई टीम के लिए जेमी ओवर्टन ने 4 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज को 3 सफलता मिली। 1-1 विकेट खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह और नूर अहमद ने लिया।
चेन्नई 212/2, संजू की सेंचुरी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन ने 52 बॉल पर सेंचुरी लगाई। यह इस सीजन का किसी भी प्लेयर का पहला शतक भी है। संजू ने 56 बॉल पर 115 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 15 चौके लगाए।
आयुष म्हात्रे ने 36 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्हें धीमी पारी के चलते रिटायर्ड आउट किया गया। आयुष ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। आखिर में शिवम दुबे ने 10 बॉल पर नाबाद 20 रन बनाए।
चेन्नई टीम की पहली जीत
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम की इस सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच में पहली जीत है। वह पॉइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गई है।
दूसरी ओर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते हैं। दो मैच में उसे हार मिली। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स 4 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।
CSK Vs DC हेड-टू-हेड
दिल्ली के खिलाफ हमेशा चेन्नई टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 32 मैच हुए, जिसमें से CSK ने 20 में जीत हासिल की है। 12 मैच में दिल्ली को जीत मिली। पिछले दो सीजन में दोनों टीम के बीच सिर्फ 2 मैच हुए, जिसमें दिल्ली को ही जीत मिली। मौजूदा सीजन की पहली टक्कर में चेन्नई को सफलता मिली।
दोनों प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद और अंशुल कंबोज।
इम्पैक्ट सब: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और मैट हेनरी।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा और नीतीश राणा।

