क्रश नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम : बिग बॉस मराठी सीजन की इरीना रुदाकोवा का अभिषेक के लिए पोस्टर वायरल
Published:
2 min read

वार्मअप मैच में अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैच में एक मजेदार पल देखने मिला। यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। इस मैच में केवल खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि फैंस रिएक्शन भी खास रहे। खासकर Bigg Boss Marathi की पूर्व पार्टिसिपेट इरीना रुदाकोवा ने सबका ध्यान खींचा।
अभिषेक ने दिया रिएक्शन
रुदाकोवा ने मैच के दौरान एक रंग-बिरंगा और पोस्टर पकड़ा, जिस पर लिखा था- Crush नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम।
यह पोस्टर खास तौर रूप से अभिषेक शर्मा के लिए था। मैच के दौरान वह फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्होंने इरीना का यह पोस्टर देखा और मुस्कुराते हुए इस मजेदार और प्यारे अंदाज का जवाब दिया। उनका यह हल्का-फुल्का और रिएक्शन पल फैंस के लिए बेहद खास बन गया।
-1770282794713.webp)
भारत 30 रन से जीता
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए। ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई। तिलक वर्मा ने 45, हार्दिक पांड्या (35) और अक्षर पटेल (35) ने भी बैटिंग में योगदान दिया। अभिषेक शर्मा ने 24 और कप्तान सूर्यकुमार ने भी 30 रन बनाए।साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत
241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे आउट हो गए। कप्तान ऐडन मार्करम ने 38 रन बनाए।रायन रिकेल्टन ने 44 रन की पारी खेली। जैसन स्मिथ ने 35 रन बनाए। मार्को यानसन ने 31 रन जोड़े। ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।


