रन चेज में हमारा रिकॉर्ड खराब: T20 WC में सिर्फ 3 बार 150+ टारगेट हासिल किया, हर बार कोहली मैन ऑफ द मैच रहे
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के एक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। यह टी20 इतिहास में रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 49 रन से हारी थी। 2016 में न्यूजीलैंड ने हमारी टीम को 47 रन से हराया था।
मैच 22 फरवरी 2026 को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187/7 का स्कोर बनाया। भारत ने इस टारगेट का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन 111 रन पर ऑल‑आउट हो गया।
टी20 WC में भारत की सबसे बड़ी हार
76 रन से vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (2026)
49 रन से vs ऑस्ट्रेलिया ( 2010 ब्रिजटाउन)
47 रन से vs न्यूजीलैंड (नागपुर 2016)

150 प्लस सिर्फ तीन बार चेज
भारत ने 150+ को सिर्फ तीन बार सक्सेफुली चेज किया है। तीनों बार विराट कोहली ने जीत के हीरो बने।
173/4 vs साउथ अफ़्रीका, 2014 (विराट 82)
![]()
161/7 vs ऑस्ट्रेलिया, 2016 (विराट 72)
160/5 vs पाकिस्तान, 2022 (विराट 82)
सेमीफाइनल की राह अब और दोहरी चुनौती
इस हार के बाद भारत को अगले दो मैच (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ) बड़े अंतर से जीतने होंगे। दरअसल, इस वक्त टीम इंडिया का रन (-3) के करीब है। ऐसे में सिर्फ जीत से काम नहीं चलने वाला, इस रन रेट को बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर करना होगा। इसमें एक फैक्टर बारिश का भी है, जो इस वक्त न सिर्फ श्रीलंका बल्कि नॉर्थ इंडिया के कई शहरों में हो रही है।
अगर किसी वजह से मैच रद्द होते हैं तो भारत को इन टीमों के साथ एक-एक पॉइंट शेयर करना होगा और इस तरह आखिर में रन रेट मायने रखेगा। लिहाजा, गौतम गंभीर और सूर्या समेत टीम को यह बात जेहन में रखनी होगी।

