कोहली 5 साल बाद वनडे में नंबर 1: रोहित ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले, टॉप 10 में 4 भारतीय
Published:
2 min read

विराट अप्रैल 2021 के बाद पहली बार नंबर-1 बैटर बने।
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली 5 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बैटर बन गए हैं। ICC की बुधवार को जारी रैंकिंग में वनडे में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। पिछली रैंकिंग में वे टॉप पर थे। उन्हें 2 स्थान का नुकसान हुआ है। ICC वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल हैं। रोहित और कोहली के अलावा शुभमन गिल 5वें और श्रेयस अय्यर 10वें नंबर पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी से मिला फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली ने 93 रन बनाए थे। उनकी रेटिंग अब 785 हो गई है। विराट अप्रैल 2021 के बाद पहली बार नंबर-1 बैटर बने। अपने करियर में कुल 11वीं बार नंबर-1 वनडे बैटर बने। पिछले हफ्ते वे दूसरे नंबर पर थे।

रोहित तीसरे नंबर पर खिसके
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक पोजिशन का फायदा हुआ है। वे 784 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले और दूसरे नंबर के बीच सिर्फ 1 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। रोहित शर्मा को 2 पोजिशन का नुकसान हुआ। वे पहले नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रोहित ने 29 गेंद पर 26 रन बनाए थे। अब उनकी रेटिंग 775 हो गई है।
टॉप-10 में 4 इंडियन बैटर
ODI बैटर की टॉप-10 लिस्ट में भारत के कुल 4 बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें शुभमन गिल 5वें और श्रेयस अय्यर 10वें नंबर पर हैं।
बॉलिंग में सिराज को फायदा
बॉलिंग रैंकिंग में मोहम्मद सिराज को 5 स्थान का फायदा हुआ। वें 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान ODI बॉलर्स में टॉप पर बने हुए हैं

