T20 वर्ल्ड कप सुपर-8, जिम्बाब्वे VS वेस्टइंडीज: दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में कोई मैच नहीं हारीं, यहां कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का चौथा मैच आज (23 फरवरी) खेला जाएगा। इस मैच में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे ने बड़े उलटफेर किए हैं
जिम्बाब्वे टूर्नामेंट की सरप्राइज टीम थी। उन्होंने ओमान को 8 विकेट से हराया। फिर ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 178 रन का टारगेट 6 विकेट से हासिल किया। टीम ग्रुप स्टेज में बिना हारे सुपर 8 में पहुंच गई।
बैट से ब्रायन बेनेट ने टॉप ऑर्डर में अहम रोल निभाया है। कैप्टन सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने बीच के ओवर्स में टीम को संभाला है। बॉल से ब्लेसिंग मुजरबानी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 9 विकेट लिए हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स में से एक हैं।
ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज की परफॉर्मेंस
इस बीच वेस्टइंडीज ने भी अपने ग्रुप स्टेज के चारों मैच जीते, जिसमें स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और इटली को हराया। कैप्टन शाई होप ने 4 मैच में 51.66 के एवरेज और 134.78 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने भी तेजी से रन बनाए हैं।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच आमतौर पर बैट्समैन के लिए अच्छी मानी जाती है। इस टूर्नामेंट में पिच बैलेंस्ड दिखी है। यहां अब तक 6 मैच खेले गए हैं। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर लगभग 160 रन रहा है। 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। दो मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। बॉलर्स को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है। इसलिए बैट्समैन को सेट होने के बाद बड़े शॉट खेलने होंगे।
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच 4 T20 मैच खेले गए हैं। जिम्बाब्वे ने 1 मैच जीता है। वहीं वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं।
पॉसिबल प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजराबानी
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ

