सुपर 8 का पहला मैच आज: कोलंबो में बारिश की आशंका, न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप हिस्ट्री में पाकिस्तान आगे
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज (21 फरवरी) को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मैच अहम है।
हालिया फॉर्म देखें तो न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से कहीं बेहतर है, लेकिन अगर टी-20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की बात की जाए तो पाकिस्तान यहां भारी रहा है।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का हाल
- पाकिस्तान ने नामीबिया पर बड़ी जीत के बाद सुपर 8 में जगह बनाई। साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में 220 रन बना चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे।
- बाबर आजम फॉर्म में नहीं हैं। 4 मैच में 66 रन ही बना सके हैं। स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है।
- स्पिन डिपार्टमेंट में उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान कोलंबो की पिच पर कारगर हो सकते हैं।
- उस्मान तारिक 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं।
- पाकिस्तानी पेसर्स विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं।

वेदर रिपोर्ट
AccuWeather के मुताबिक, कोलंबो में शनिवार को बारिश की 75% पॉसिबिलिटी है। हालांकि, शाम को यह 41% तक पहुंच सकती है। बादल छाए रहने की 99% पॉसिबिलिटी है। टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
अगर दोनों टीमें मैच में कम से कम 5 ओवर पूरे नहीं कर पाती हैं तो नियमों के मुताबिक 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा। सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच भी बिना एक भी गेंद फेंके कैंसिल हो गया था।
सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है। ऐसे में यदि बारिश आती है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराए जाने का नियम रहेगा। यदि यह भी नहीं हो पाता है तो मैच ड्रॉ माना जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा।
पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। बैटर्स यदि संभलकर खेलते हैं तो उन्हें मदद मिल सकती है। ग्राउंड बड़ा है तो बॉउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। 160 से 180 रन का टारगेट मुश्किल होगा।
जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज के मैच में इसी मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट डिफेंड किया था।
ग्राफिक्स में हेड टू हेड देखें
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
पाकिस्तान
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड
टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।

