खराब फुटवर्क था संजू: सैमसन से नाराज गावस्कर; बोले- पैर ही नहीं हिलते, खड़े-खड़े खेलता है
Published:
3 min read

चौथे टी20 के दौरान संजू सातवें ओवर में मिशेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे T20I में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया। संजू सैमसन के आउट होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर काफी निराश दिखे। कमेंट्री के दौरान उन्होंने बताया कि सैमसन की सबसे बड़ी प्रॉब्लम उनका खराब फुटवर्क है।
मिचेल सेंटनर की गेंद पर संजू बोल्ड
इस मैच में संजू एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 15 बॉल पर 24 रन बनाए। अपनी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। संजू सातवें ओवर में मिशेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

संजू ये खराब फुटवर्क था
सैमसन के आउट होने के बाद गावस्कर कुछ निराश और नाराज दिखे। कहा- संजू की सबसे बड़ी समस्या खराब फुटवर्क है। वो बॉल की लैंथ के हिसाब से पैर आगे या पीछे नहीं कर पा रहे। अभी वो सिर्फ खड़े रहकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं।
‘लिटिल मास्टर’ के नाम से मशहूर गावस्कर ने आगे कहा- गेंद ज्यादा टर्न नहीं हुई थी। पैरों का कोई मूवमेंट नहीं दिखा। गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। सैमसन ने तीनों स्टंप्स खुले छोड़ दिए। यहीं गलती होती है और बॉलर को विकेट मिलता है। सैमसन कई बार ऐसी गलतियां कर चुके हैं।

इस सीरीज में खामोश संजू का बैट
सीरीज के पहले 4 मैच में सैमसन ने 40 रन बनाए हैं। इनमें उनका स्कोर 10, 6, 0 और 24 रहा। वे ओपनर के तौर पर मिले बड़े मौकों का फायदा नही उठा पा रहे। T20I वर्ल्ड कप 2026 से पहले सैमसन का फॉर्म बड़ा टेंशन है। परफॉर्मेंस में सुधार नहीं हुआ तो प्लेइंग 11 में जगह मुश्किल हो सकती है। दूसरी तरफ ईशान किशन नंबर तीन पर लगातार रन बना रहे हैं।

तिलक के आने के बाद क्या होगा
अभी टीम इंडिया में तिलक वर्मा अवेलेबल नहीं हैं। इसलिए शुरुआती 3 मैच में संजू और ईशान दोनों को मौका मिला। तिलक की वापसी के बाद टीम में एक विकेटकीपर बैटर को बाहर बैठना पड़ सकता है। चौथे मैच में ईशान को इंजरी थी। इसलिए वह नहीं खेल पाए। पांचवें और आखिरी मैच में एक बार फिर संजू और ईशान दोनों को साथ खेलने का मौका मिल सकता है।
मैच का हाल
मैच की बात करें तो चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 215 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 62 रन और डेवोन कॉनवे ने 44 रन की इनिंग खेली। टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 पर ऑल आउट हो गई और 50 रन से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट लिए। जैकब डफी-ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले।

