जम्मू-कश्मीर में क्रिकेटर फिलिस्तीनी झंडा लगाकर मैच खेला: लोकल लीग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Published:
2 min read

क्रिकेटर फरहान ने फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनकर मैच खेला। यह मुकाबला जम्मू-कश्मीर चैम्पियंस लीग का है। (फोटो क्रेडिट -सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. जम्मू-कश्मीर की एक लोकल क्रिकेट लीग इन दिनों विवादों में है। फुरकान भट्ट नाम का एक क्रिकेटर फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनकर मैच खेलने उतरा था। इसके कई वीडियो और फोटोज वायरल हुए। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
यह घटना जम्मू-कश्मीर चैम्पियंस लीग के एक मैच के दौरान हुई। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने साफ कर दिया है कि यह लीग मान्यता प्राप्त नहीं है।
ऑर्गनाइजर और क्रिकेटर से पुलिस की पूछताछ
फुरकान इसी लीग की एक लोकल टीम JK11 के लिए बैटिंग करने उतरा था। इसी दौरान उसके हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा नजर आया। तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी आलोचना हो रही हैं। बता दें टूर्नामेंट 29 दिसंबर से शुरू हुआ था।
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने फुरकान को पूछताछ के लिए बुलाया। लीग के ऑर्गनाइजर जाहिद भट्ट से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वीडियो देखें
जम्मू-कश्मीर में क्रिकेटर ने हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाया
हाल ही में इजराइल और हमास के बीच जंग हुई थी। कई महीनोंं तक चली इस जंग का सबसे ज्यादा असर गाजा पर पड़ा है। अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है।
गाजा में हालात खराब हैं
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत का रुख बैलेंस रहा है। हमास जैसे आतंकी संगठनों की निंदा भी की है। भारत ने गाजा के आम लोगों के लिए दवाइयां और मदद भेजी थी। गाजा में हालात बेहद खराब हैं। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। पानी, बिजली और खाने की भारी कमी है।
JKCA ऐसे टूर्नामेंट को मान्यता नहीं देता है।
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने बताया कि यह घटना जम्मू में एक लोकल लीग मैच के दौरान हुई। खिलाड़ी एक ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा था जिसे एसोसिएशन मान्यता नहीं देता है। इस बात कि पुष्टि JKCA के एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता (रिटायर्ड) ने की है। कहा जा सकता है कि खिलाड़ी JKCA या राज्य में इसकी किसी भी संबद्ध संस्था के साथ रजिस्टर्ड नहीं था।

