कॉमनवेल्थ 2026 में भारत को 39 मेडल: हरियाणा के 10 और MP के 2 एथलीट्स ने पदक जीते; 4 मेडल के साथ मणिपुर दूसरे नंबर पर, देखें लिस्ट
Published: Updated:
2 min read

हरियाणा की प्रीति पवार और जैसमिन लम्बोरिया ने देश को गोल्ड दिलाया है। वुमन्स बॉक्सिंग में प्रीति ने 54kg और जैसमिन ने 57kg वेट कैटेगरी में मेडल जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 इस बार स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हुए। इसमें भारत 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर रहा। यदि राज्य के लिहाज से बात की जाए तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान हरियाणा के एथलीट्स का रहा है। इस राज्य के खाते में सबसे ज्यादा 10 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड रहे।
उसके बाद मणिपुर ने 4 और तमिलनाडु ने 3 मेडल अपने नाम किए। मध्य प्रदेश के साथ बिहार, दिल्ली, केरलम, UP, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड ने 2-2 मेडल जीते। नीचे ग्राफिक्स में देखें पूरी लिस्ट...





