गेल का यूनिवर्स बॉस अंदाज: नए साल 2026 में कैरिबियन डांस के साथ एंट्री,VIDEO वायरल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनका मस्तीभरा अंदाज है। नए साल 2026 की शुरुआत पर क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो ने उनके फैन्स को फिर से याद दिला दिया कि क्यों उन्हें “यूनिवर्स बॉस” कहा जाता है।
गेल हमेशा से मस्तमौला
गेल को उनके एग्रेसिव बैटिंग अंदाज और मस्तमौला नेचर के लिए जाना जाता है। नए साल का स्वागत बिल्कुल अपने ही स्टाइल में किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक कार्निवल के दौरान डांस करते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगे माहौल, संगीत और गेल की एनर्जी ने फैन्स का दिल जीत लिया।

इस वीडियो के साथ गेल ने लिखा – Phuckry Gwan! 2026। यह वाक्य कैरेबियन भाषा और स्लैंग से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब कुछ ऐसा होता है जैसे “क्या चल रहा है?” या “थोड़ा अफरा-तफरी वाला माहौल।” इसमें साल 2026 जोड़कर गेल ने इसे मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया। सोशल मीडिया पर और गेल ने इसे अपने अंदाज में इस्तेमाल करके फिर से ट्रेंड में ला दिया।
आखिरी मैच 2021 में खेला था
क्रिस गेल काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 के T20I वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह वेस्टइंडीज की टीम में नजर नहीं आए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक रिटायरमेंट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

गेल का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
गेल ने वनडे क्रिकेट के 301 मैच में 10,480 और 79 T20I में 1,899 रन बनाए। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 103 मैचों में 7,214 रन बनाए हैं।

